अनाज के कुछ दाने पक्षियों के हिस्से में जाने लगे,
अपने हिस्से की एक रोटी लोग गाय को खिलाने लगे |
प्यास से अतृप्त पेड़, लोग पानी पिलाने लगे ,
कुछ ने बँधाया ढाढ़स,एक रेला अस्पताल ले जाने लगा |
उलझ गया वो माँझे में,पँख उसके फड़फड़ाने लगे ,
न करेंगे अब पतंगबाज़ी,मनुष्य आजीवन यही प्रण निभाने लगा |
सींच रहे मोहब्बत के फूल,धरा भी अब मुस्कुराने लगी,
फूट रहे दिलों में प्रेम के अंकुर,मनुष्य भी अब खिलखिलाने लगा |
पत्थर के ज़ख़्म सहलाने लगें, इंसान-इंसान को गले लगाने लगा
दिया जो ज़ख़्म अंजाने में,इंसानियत से मोहब्बत निभाने लगा,
आँख का पानी अब मुस्कुराने लगा,वो ख़ुशी के बहाने तलाशने लगा,
ज़ख़्म दिल के ज़माना सहलाने लगा,हर कोई चिकित्सक नज़र आने लगा,
-अनीता

